jokes in hindi : एक पत्नी अपनी सास से

jokes in hindi : एक पत्नी अपनी सास से


पति Facebook पर उलझा हुआ था, पत्नी रोमांटिक मूड में थी!

पत्नी- I LOVE YOU

पति- hmmm.. कोई नई बात हो तो बताओ

पत्नी- मै मां बनने वाली हूं

पति- अच्छा.. और कोई नई बात

पत्नी (चिढ़कर)- बच्चे के बाप तुम नहीं हो.!

पति के उड़ गए होश

=====================================

टीचर: तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?

स्टूडेंट: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है.

टीचर: अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?

स्टूडेंट: या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं.

=====================================

पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?

पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!

=====================================

पत्नी - तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो।


पति - और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या?


पत्नी - वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...


पति - पगली तो मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे!!!

=====================================

शादी में दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड भी आया था...


दुल्हन का बाप - आप कौन हैं? 


ब्वॉयफ्रेंड - जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था, 

फाइनल देखने आया हूं!!!

=====================================

एक भिखारी ने पांच रुपये मांगे तो आदमी बोला -

हट्ठे-कट्ठे हो, कुछ काम क्यों नहीं करते? चलो मैं तुम्हें काम दूंगा


भिखारी बोला - महीने का कितना दे दोगे? 


आदमी बोला - पांच हजार रुपये


भिखारी - तुम अपना काम छोड़ के मेरे पास बैठना शुरू कर दो,

25 हजार रुपये महीना मैं तुमको दे दूंगा!!!

=====================================

एक पत्नी अपनी सास से...

देखो सासू मां,

बच्चे पालने में आपका तजुर्बा बेशक अच्छा होगा,

लेकिन रिजल्ट नहीं। 

आपके पाले हुए बच्चे के साथ मैं रह रही हूं

और कसम से बहुत सुधार की जरूरत है!!!

=====================================

दो दोस्त नशे में गाड़ी चला रहे थे...

एक चिल्लाया- अबे कमीने दीवार है आगे... 

आगे दीवार है...


तभी गाड़ी दीवार में घुस गई... 

अगले दिन दोनों अस्पताल में...

पहला दोस्त - कमीने मैं चिल्ला के कह रहा था आगे दीवार है, तूने सुना क्यों नहीं? 


दूसरा दोस्त - अबे बेवड़े, गाड़ी तू ही चला रहा था, मैं नहीं!!!

=====================================

पति - मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है। 


जज - अभी से या पहले से? 


पति - पहले से...


जज - तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो? 


पति - क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है!!! 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
JANKARI