jokes in hindi : पत्नी तुम बहुत स्वार्थी हो
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
==========================================
पप्पू- यार शादी के जोड़े कौन बनाता है?
गप्पू- भगवान बनाता है।
पप्पू- मैं तो दर्जी को सिलने दे आया। एक दर्जी बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई
==========================================
पत्नी - तुम बहुत स्वार्थी हो
पति - भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है?
पत्नी - जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न....
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है।
==========================================
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया...
ममता- कौन है?
लड़का- मैं हूं?
ममता- मैं कौन?
लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन।
==========================================
पप्पू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
पप्पू- मेरा नाम पप्पू है।
गप्पू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
पप्पू- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
गप्पू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
पप्पू- मेरी माता का नाम मीना देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम सुरेश वर्मा शर्मा है, और वो वकील हैं।
गप्पू- सब पढ़े लिखें है।
पप्पू- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहाँ हैं?
गप्पू- पढ़े लिखे मा बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।
==========================================
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
तो मुझे रोज नयी तो मिलती।।
==========================================
चिंटू- सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं।
रिंकी के पिता- तो अब क्या चाहते हो ?
चिंटू- शादी।
रिंकी के पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा शायद तुम पेंशन चाहते हो … !
==========================================
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी.
और आंख लग गई थी.
