jokes in hindi : गौरव ने अपनी मां से कहा
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
.
.
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया -
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!
===================================================================
गौरव ने अपनी मां से कहा -
मां, आज मैंने एक लड़के की खूब धुनाई की...!
.
मां ने पूछा - क्यों बेटा...?
.
गौरव ने कहा - उसके पास मेरा पेन था, वह मांगने पर भी नहीं दे रहा था...!
.
मां ने कहा - लेकिन बेटा, तुम तो अपना पेन घर पर ही भूल गए थे...!
===================================================================
पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था -
दूध वाले हड़ताल करते हैं, तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं...!
.
टमाटर वाले हड़ताल करते हैं, तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं...!
.
न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आएगी...!
===================================================================
मनोज - पापा, आप अंधेरे से डरते हैं...?
.
पापा - नहीं बेटा...!
.
मनोज - बादल, बिजली और शोर से...?
.
पापा - बिल्कुल नहीं...!
.
मनोज - इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!
===================================================================
पप्पू - पता है, सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - क्योंकि, वो सदा घर से बाहर ही होते हैं,
घर में रहेंगे, तो मगजमारी होगी...!
===================================================================
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
.
मां - बात करवाना जरा उससे...
.
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
.
मां - तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाकर कौन देगा मुझे.?
===================================================================
सदमा लगने की वजह से पति इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है...!
.
वजह
.
पत्नी बोली थी, दो मिनट में तैयार होकर आती हूं...!
.
और
.
ठीक दो मिनट में ही तैयार होकर आ गई...!
===================================================================
पप्पू (अपने दोस्त से) - सोचा था, दो पैग मार के 10 बजे तक घर पहुंचा जाऊंगा...!
.
गप्पू - हां तो क्या हुआ...?
.
पप्पू - ये पैग और टाइम कब आपस में बदल गए, पता ही नहीं चला यार...!
