jokes inn hindi : पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं
बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ?
मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले!
बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया...
और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था...
बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं,
पर क्या करूं... औलाद है तू मेरी!!!
===================================================
लड़की (दुकानदार से) - आटा है?
दुकानदार - हां, पतंजलि का है...
लड़की - मुझे आशीर्वाद चाहिए...
दुकानदार - सदा सुहागन रहो!!!
===================================================
पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं...
गप्पू - क्यों, क्या हुआ?
पप्पू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है...
गप्पू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है?
पप्पू - शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है!!!
===================================================
दारु पीते हुए 3 दोस्त...
पहला दोस्त - भाई बुलेट से लद्दाख चलेंगे।
दूसरा दोस्त - हां भाई बिल्कुल चलेंगे।
तीसरा दोस्त - यार, पर अपने पास तो साइकिल भी नहीं है।
पहले दोनों दोस्त - कमीने हमें पता था, तू दारु पी ही नहीं रहा,
सिर्फ नमकीन खा रहा है...!!!
===================================================
स्त्रियों की सबसे बड़ी समस्या...
.
जब बहू बनती हैं तब सास अच्छी नहीं मिलती,
जब सास बनती हैं तब बहू अच्छी नहीं मिलती।
.
जब देवरानी बनती हैं तब जेठानी अच्छी नहीं मिलती,
और जब जेठानी बनती हैं तब देवरानी अच्छी नहीं मिलती.
.
जब भाभी बनती हैं तब ननद अच्छी नहीं मिलती,
और जब ननद बनती हैं तो भाभी अच्छी नहीं मिलती।
.
अंत में यदि सभी अच्छी मिल भी जाएं तो कामवाली बाई अच्छी नहीं मिलती।
.
अब आखिर में बचा बेचारा पति…
तो कसम से आज तक वो किसी को भी अच्छा नहीं मिला।
===================================================
संता - भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है?
बंता - अरे जाता तो हूं, लेकिन
टीचर मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं...
संता - क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
बंता - गर्ल्स स्कूल...!!!
===================================================
संता के सिर पर इंटरनेट का भूत इस कदर सवार है कि…
.
.
.
मेडिकल स्टोर वाले से 500mg की गोली न मांगकर
500MB की गोली मांग रहा था!!!
===================================================
संता एक बार डबल डेकर बस में चढ़ गया...
कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया.
संता थोड़ी ही देर में भागता हुआ वापस आया
और बोला...
'साले मरवाएगा क्या, ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है'!!!
===================================================
सोमू एक दर्जी के पास गया...
सोमू - पैंट की सिलाई कितनी है?
दर्जी - 200 रुपये...
सोमू - और निक्कर की?
दर्जी - 50 रुपये...
सोमू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना!!!
