jokes in hindi : पति मुझे अलादीन का चिराग मिला।
पति ने पत्नी से कहा - तुम्हीं तो मेरी ताकत हो।
.
पत्नी को बहुत बुरा लगा...!
.
पति समझ नहीं पाया और पूछा - क्या हुआ,
मैंने कुछ गलत कह दिया क्या...?
.
पत्नी बोली - इसका मतलब दूसरी औरतें तुम्हारी कमजोरी हैं...!
================================================
पति - मुझे अलादीन का चिराग मिला।
.
पत्नी - वाह, आप ने क्या मांगा...?
.
पति - मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को 10 गुना कर दे...!
.
पत्नी - तो क्या उसने ऐसा कर दिया...?
.
पति - वो हंसा और कहने लगा -
'शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है'
.
फिर पति को पत्नी ने खूब धूना...!
================================================
गलतफहमी की हद...
.
एक आदमी ने अपनी सेकेट्री से यह सोचकर शादी कर ली...
.
कि
.
वह शादी के बाद भी पहले की तरह कहना मानेगी...!
================================================
पत्नी से झगड़ा करने के बाद पप्पू बोला -
तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी..?
.
.
तब से मोबाइल का चार्जर नहीं मिल रहा है,
अब बेचारा पप्पू का बूरा हाल हो गया है...!
================================================
बॉस (गुस्से में) - क्या कभी तुमने गधा देखा है...?
.
पप्पू (सिर नीचे करके) - नहीं...!
.
बॉस - नीचे क्या देख रहे हो, मेरी तरफ देखो...!
================================================
पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब
.
पत्नी - मैं अपने मायके चली जाऊंगी।
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा...!
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - मै सुसाइड कर लूंगी...!
.
पति - अहो भाग्य हमारे!
.
पत्नी - बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे।
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है, तो मैं सुसाइड नहीं कर रही।
.
पति - दुर्भाग्य हमारे...!
================================================
पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
.
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...
.
दादी - तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी राजू से मिलती है।
.
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...
================================================
परम सत्य ज्ञान...
.
समझदार पत्नी वही होती है, जो
अपने पति को बार-बार खर्चा करवाकर ऐसी हालत कर दे कि...
.
.
वो दूसरी औरत के बारे में सोचना ही छोड़ दे...!
================================================
आईने के आगे खड़ी पत्नी ने अपने पति देव से पूछा -
क्या मैं बहुत मोटी लग रही हूं...?
.
पति ने सोचा और बेकार के झगड़े से बचने
के लिए कहा - बिल्कुल भी नहीं...!
.
पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक होकर कहा -
ठीक है फिर मुझे अपनी बाहों में उठा कर फ्रिज तक ले चलो।
मैं आइसक्रीम खाऊंगी...!
.
स्थिति को बेकाबू होते देख पति ने कहा -
रुक जा... मैं फ्रिज ही ले आता हूं...!
