jokes in hindi : पति आज बाहर खाना खाएंगे
चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर पिता से हस्ताक्षर करवाने गया,
तो चिंटू के पिता ने उस पर अंगूठा लगा दिया...
.
तो चिंटू ने पूछा - पापा आप तो इंजीनियर हो,
फिर अंगूठा क्यो लगाया...?
.
बाप बोला - बेटा जैसे तेरे नंबर आए हैं ना,
उससे तेरी टीचर को पता नहीं लगना चाहिए
कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है...!
=============================================
पति आज बाहर खाना खाएंगे,
.
पत्नी (खुश होकर) - ठीक है, मैं दो मिनट में तैयार हो कर आती हूं...
.
पति - ठीक है मैं बाहर चटाई बिछाता हूं तब तक...
.
फिर क्या, पति की हुई जोरदार कुटाई...!
=============================================
पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...
.
पत्नी- अब मैं 10 तक काउंट करुंगी....
अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी
पत्नी - एक...
.
पति - खामोश...
.
पत्नी - दो...
.
पति फिर भी चुप...
.
पत्नी - बोलो ना प्लीज...
.
पत्नी का रोना शुरू...
.
पति - गिनती गिन....गिनती
.
पत्नी - शुक्र है...! आप बोले तो,
नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!
=============================================
टीचर - आज पहली बार तुम क्लास में बातें कर रही हो,
रोज तो सर झुका कर मेरा लेक्चर सुनती थी...
.
.
छात्रा - वो सर आज मेरा नेट पैक खत्म हो गया था...!
=============================================
पापा - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी
अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं...!
.
.
पप्पू - लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का बच्चा
भागने भी लगता है...!
=============================================
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से
मिलवाने ले गई...
.
दूसरे दिन...
.
गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!
.
ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....!
.
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....
.
गर्लफ्रेंड बेहोश
=============================================
लड़का - तुम्हारा नाम क्या है...?
.
लड़की - तमन्ना...
.
लड़का - तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या...?
.
लड़की - क्यों...?
.
लड़का - क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...!
=============================================
पप्पू ने अपने दोस्त गप्पू से पूछा - यार मेरी डी.पी. बहुत पुरानी
हो गई है, बदल लूं क्या...?
.
पप्पू की सीधी सादी पत्नी ने गप्पू से पूछा -
ये डी.पी. क्या होती है...?
.
गप्पू बोला - डी.पी. यानी धर्म पत्नी,
कह कर भाग गया...!
.
अब पप्पू अस्पताल में भर्ती है...!
=============================================
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
.
काका - हेलो कौन...?
.
लड़की - हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
.
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप..?
.
लड़की - तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
.
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
.
लड़की - इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
