jokes in hindi : बीवी पति के साथ मंदिर गई
पप्पू ने एक कवि से पूछा- परिवर्तन की परिभाषा क्या है...?
.
तो
.
कवि ने उत्तर दिया -
जो कभी लिपट जाया करती थी, बादलों के गरजने पर
.
.
वो आज बादलों से भी ज्यादा गरजती है...!
=====================================
पति - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी...?
.
.
.
पत्नी - मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा...?
=====================================
बीवी पति के साथ मंदिर गई
और मन्नत का धागा बांध के मन्नत मांगी,
फिर हड़बड़ाई और धागा खोल दिया...!
.
पति - क्या हुआ, धागा क्यों खोला...?
.
पत्नी - मैंने मन्नत मांगी थी कि
आपकी जिंदगी की तमाम मुश्किलें दूर हो जाएं...!
.
फिर अचानक ख्याल आया, कहीं मैं ही न निपट जाऊं...!
=====================================
पप्पू पर बिजली का तार गिर गया...
.
वह तड़प-तड़प कर मरने ही वाला था कि अचानक
.
उसे याद आया कि
.
बिजली तो दो दिन से बंद है...!
.
वो वापस उठकर हंसते हुए बोला -
साला याद नहीं आता तो मर ही जाता...!
=====================================
एक बुढ़िया को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
.
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया...!
.
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं...?
.
भिखारी - हां हैं मां जी
.
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना...!
=====================================
पप्पू (गप्पू से) - यार मेरे पापा दिन-ब-दिन
केबीसी के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - उनसे जब भी पैसे मांगो,
कहते हैं 'क्या करोगे इतनी धनराशि का'...?
=====================================
गर्लफ्रेंड - जानू, मैंने व्रत किया है तुम्हारे लिए,
सुबह से कुछ नहीं खाया...!
.
.
.
ब्वॉयफ्रेंड - तेरे पीछे ही बैठा हूं मैकडॉनल्ड में,
जहां तू बर्गर ठूंस रही है...!
=====================================
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
.
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
.
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं, तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
