jokes in hindi : माफ़ी मांगने का यह मतलब नहीं है की
कुछ इसलिए भी पसंद आते हैं,
सच बोलने वाले लोग,
की वो खुद टूट जाते है,
मगर किसी का दिल टूटने नहीं देते.
===============================
सपने वह नहीं जो आप नींद में देखते हैं,
यह तो एक ऐसी चीज़ हैं जो आपको
नींद ही नहीं आने देती.
===============================
जो लोग अपने जीवन में
बहुत जल्दी गुस्सा करते हैं,
वो लोग वास्तव में दिल के
बड़े सच्चे होते हैं.
===============================
अब मत खोलना,
मेरी ज़िन्दगी की पुरानी किताबो को,
जो था वो मैं रहा नहीं,
जो हूँ वो किसी को पता नहीं.
===============================
छोटी सी जिंदगी है,
किस किस को खुश करें साहब,
जलाते हैं गर चिराग़,
तो अँधेरे बुरा मान जाते हैं.
===============================
किसने चलाया ये,
तोहफे लेने-देने का रिवाज,
गरीब आदमी मिलने-जुलने से भी डरता हैं.
===============================
हम खुद को बरगद बनाकर
ज़माने भर को छाँव बांटते रहे,
मेरे अपने ही हर दिन
मुझको थोड़ा-थोड़ा काटते रहे.
===============================
माफ़ी मांगने का यह मतलब नहीं है की,
कौन गलत है कौन सही,
असली मतलब यह है की,
हम उस रिश्ते को खोना ही नहीं चाहते.
