jokes in hindi : जिंदगी एक मिनट में नही बदलती
जीवन में गिरना भी अच्छा है,
इससे औकात का पता चलता है,
जब हाथ बढ़ते है उठाने को,
तब अपनों का पता चलता है.
=========================
जिंदगी एक मिनट में नही बदलती,
पर एक मिनट में लिया गया
फैसला ज़िन्दगी बदल देता है.
=========================
मेरे शब्दों को इतने गौर से
मत पढ़ा कीजिए जनाब,
थोड़ा कुछ भी याद रह गया तो,
मुझे भुला नहीं पाओगे!
=========================
इस जीवन में रूपये की कीमत कितनी भी गिर जाये,
पर कभी इतनी नही गिर सकती
जितना इंसान रूपये के लिए गिर जाता है.
=========================
अगर जीवन में जंग अपनो से हो
तो उसे हार जाना चाहिये,
क्योंकि ज़िन्दगी में कुछ रिश्ते
बहुत अनमोल होते हैं.
=========================
जब भी जीवन में मुश्किल घड़ी आती है,
तो कायर पीछे हट जाता है,
और मेहनती डट जाता है.
=========================
ख्वाब तो सब मीठे देखे थे,
ताज्जुब है..
आँखों का पानी खारा कैसे हो गया.
=========================
रूह से जुड़े रिश्तों पर
फरिश्तों के पहरे होते है,
कोशिशें कर लो तोड़ने की
ये और भी गहरे होते हैं.
