jokes in hindi : रोहन और मोहन बात कर रहे थे

jokes in hindi : रोहन और मोहन बात कर रहे थे


 पप्पू पार्टी से रात को देर से घर गया।

अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा: बीवी ने कुछ कहा तो नहीं??

पप्पू : न न, कुछ खास नहीं… ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे..

===========================================

टीचर :- सुनो टप्पू, तुम्हारा रिजल्ट बहुत ख़राब आया है, कल पापा को साथ लेकर आना समझा, वरना


टप्पू:- वरना क्या ???


टीचर :- वरना क्या तुम्हारा रिजल्ट फेसबुक पर अपलोड करके उसमे तुम्हारे पापा को टैग कर दूंगा समझे


टप्पु :‌- ठीक है टीचर कल बुलाउंगा !!!!


ज़माना नया – धमकी नयी

===========================================

रोहन और मोहन बात कर रहे थे

रोहन– मेरा बॉस सबको परेशान करता था

तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में

चुपके से एक चॉकलेट रख दी

और एक पर्ची भी डाल दी

पर्ची में लिखा था– जानू दोनों तुम ही खाना

उस पागल को मत देना

आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था

चेहरा इतना सूजा हुआ था कि

एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था

===========================================

भिखारी – भगवान के नाम पर कुछ दे दो

चार दिन से कुछ नहीं खाया

बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए

बोली – 400 खुले हैं?

भिखारी – हां हैं मां जी

बुढ़िया – तो उससे कुछ लेकर खा लेना

===========================================

एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति की नई-नई शादी हुई

एक दिन उसने खाने पर अपने

उत्तर भारतीय मित्र को बुलाया

दक्षिण भारतीय व्यक्ति की पत्नी

खाना परोसते समय कहना तो यह चाहती थी कि खाइए-खाइए शर्म न कीजिए

लेकिन हिन्दी ठीक न आने के कारण

बोल पड़ी– खाओ-खाओ शर्म तो है नहीं

===========================================

पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को

जगा कर बोला– घुट-घुट कर मरना सही है

या फिर

एकदम से मर जाना?

पत्नी– एकदम से मर जाना अच्छा होता है

पति– तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रख दे

और किस्सा खत्म कर मेरा

===========================================

पिता– बेटा मैं चाहता हूँ तुम इतने महान बनो

कि तुम्हारा नाम दुनियां के चारो कोनों में फैले

बेटा– पापा महान तो मैं बन जाऊंगा पर

एक समस्या है

पिता– वह क्या ?

बेटा– दुनियां तो गोल है उसके चार कोने हो ही नहीं सकते फिर मेरा नाम कैसे चारो कोनों में फैलेगा

===========================================

भिखारी भीख मांगने एक घर के

दरवाजे पर पहुंचा दस्तक दी तो

अंदर से एक पैंतालीस साल की महिला आई

भिखारी: माताजी भूखे को रोटी दो

महिला : शरम नहीं आती हट्टे-कट्टे होकर

भीख मांगते हो दो हाथ हैं दो आंख हैं पैर हैं

फिर भी भीख मांगते हो?

भिखारी : माताजी आप भी खूबसूरत गोरी-चिट्टी हैं

गजब का फिगर है और अभी आपकी

उम्र ही क्या है? आप मुंबई जाकर हीरोइन

क्यों नहीं बन जातीं? घर पर बेकार बैठी हो

महिला : जरा रुको मैं अभी

तुम्हारे लिए खाना लाती हूं

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
JANKARI