jokes in hindi : पति-पत्नी सफर कर रहे थे

jokes in hindi : पति-पत्नी सफर कर रहे थे


 टीचर– रामू कल स्कूल क्यों नहीं आये थे?

रामू– सर कल गिर गया था और लग गई थी

टीचर– कहां गिर गये थे और क्या लग गई थी?

रामू – सर बेड पर गिर गया था

और आंख लग गई थी

=========================================

एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी

जिसपर लिखा था- हा. हु. प्र.

पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा– कौन सी पार्टी के हैं नेताजी?

ड्राइवर– हारे हुए प्रत्याशी

=========================================

पप्पू – Selfie Stick का संस्कृत नाम बताओ

गप्पू – नहीं पता तुम ही बताओ

पप्पू – स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका

=========================================

पप्पू – बचपन से ही शौक था

अच्छा इंसान बनने का

गप्पू – फिर क्या हुआ बन गए?

पप्पू – अरे कहां बचपन खत्म

शौक खत्म

=========================================

पिता– पड़ोस वाले लड़के को देख

हमेशा परीक्षा में फर्स्ट आता है

बेटी– पापा उसी को तो देखती थी

तभी तो फेल हो गई

फिर बाप ने जी भर के कूटा

=========================================

पति-पत्नी सफर कर रहे थे

तभी एक भिखारी आया

पति अभी पर्स निकाल ही रहा था कि

भिखारी बोला– जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे

फिर क्या…

पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए

=========================================

सोनू अपने दोस्त मोनू को ज्ञान बांट रहा था

अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो

आंखें बंद करो

गहरी सांस लो और

जोर से कहो– ये Subject बहुत मजेदार है

इसलिए अगले साल इसे फिर पढ़ेंगे

=========================================

संता– अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की

जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा

बंता– मतलब तुम मानते हो कि

मेरे पास जीनियस का दिमाग है?

संता– नहीं मुझे ऐसा दिमाग चाहिए

जो पहले कभी यूज न हुआ हो

=========================================

टीचर-- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो

कितने आम रहे?

.

छात्र-- 10

.

टीचर-- वह कैसे😳😳

.

छात्र-- जो सड़ गए वो भी तो आम ही रहेंगे।

सड़ने से केले थोड़ी बन जायेंगे।

.

छात्र आज वकील है॥

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
JANKARI