Quotes in Hindi : ये जुनून-ए-इश्क़ है साहब
वो रिश्ता ही क्या जिसे निभाना पडे,
वो प्यार ही क्या जिसे जताना पडे,
प्यार तो एक खामोश एहसास है,
वो एहसास ही क्या जिसको लफ्जों मे बताना पडे.
=====================================
ये जुनून-ए-इश्क़ है साहब,
किसी मयखाने का सुरूर-ए-जाम नही,
जो सुबह होते ही उतर जाए.
=====================================
दूर होते हुए भी प्यार का रिश्ता निभाते हो तुम,
ना जाने कैसे दिल को लुभाते हो तुम,
ये क्या जादू है तुम्हारे प्यार का,
जो दिल को इतना याद आते हो तुम.
=====================================
उदास लम्हों की ना कोई याद रखना,
तूफान मे भी वजूद अपना संभल कर रखना,
किसी के जिंदगी की खुशी हो तुम,
यही सोचकर तुम अपना खयाल रखना.
=====================================
जब खामोश आँखों से बात होती है,
ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है,
तुम्हारे ही ख्यालों में खोये रहते हैं,
पता नहीं कब दिन कब रात होती है.
=====================================
लम्हे सुहाने साथ हो ना हो,
कल में आज जैसी बात हो ना हो,
आपका प्यार हमेशा इस दिल में रहेगा,
चाहे पूरी उमर मुलाकात हो ना हो..
=====================================
वो रूठकर बोला,
तुम्हे सारी शिकायते हमसे ही क्यों है,
हमने भी सर झुकाकर बोल दिया की,
हमें सारी उम्मीदे भी तो तुमसे ही है !
=====================================
मुझे किसी से मोहब्बत नहीं सिवा तेरे,
मुझे किसी की जरुरत नहीं सिवा तेरे !
मेरी नजर को थी तलाश जिसकी बरसो से,
किसी के पास वो सूरत नहीं सिवा तेरे !
