jokes in hindi : पति-पत्नी कार में सफर कर रहे थे
पति - अगर तुम्हारे पास हुनर है, तो
उस हुनर को कमाई का जरिया बनाओ...!
.
.
पत्नी - मतलब आपसे लड़ने के भी पैसे लूं अब...!
================================
डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है।
.
चिंटू - क्या डॉक्टर...?
.
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ।
.
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
.
डॉक्टर साहब बेहोश....!
================================
पति-पत्नी कार में सफर कर रहे थे
तभी पत्नी बोली - साड़ी दिला दो...!
.
पति - अभी पैसे नहीं हैं...
चुपचाप बैठो...!
.
पत्नी - साड़ी दिला रहे हो या 'सीट बेल्ट' हटाऊं...?
.
पति (मुंह बनाते हुए) - ठीक है... ठीक है, दिलाता हूं...!
================================
सबसे छोटा दिल तोड़ने वाला जवाब...
.
लड़की - तुम बातें बहुत अच्छी करते हो!
.
.
लड़का - आगे बढ़ो बहन...
मैं तुम्हारा रिचार्ज नहीं करा सकता...!
================================
एक प्रेमी की दुखभरी दास्तां...
.
मेरी मोहब्बत को उसी दिन खत्म हो गई थी...
.
जिस दिन मैंने तुम्हें...
.
पर्दे से नाक पोंछते हुए देखा था...!
================================
पक्के वाले दोस्त वो होते हैं...
.
जिन्हें दो दिन भी अगर...
.
गाली न दो तो कहने लगते हैं...
.
क्या हुआ भाई... नाराज है क्या...?
================================
दुनिया के तीन सबसे बड़े सत्य...
.
बहू, नारियल और दामाद...
.
कैसे निकलेंगे, कोई नहीं जानता...?
================================
टीचर - अस्पताल का क्या मतलब होता है...?
.
.
छात्र - सर स्वर्ग की ओर जाने वाले रास्ते में
जो टोल टैक्स आता है,
उसे ही अस्पताल कहते हैं...!
