jokes in hindi : पत्नी मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या
टीचर - 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
स्टुडेंट - सर प्रश्न पूछो
टीचर - बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?
स्टुडेंट - सर, व्हाट्स एप पर
टीचर - शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
=================================
गप्पू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
गप्पू की मां - क्यों?
गप्पू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
गप्पू की मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या?
गप्पू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा..
=================================
पत्नी - मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति - नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी - नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति - तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
=================================
सोनू और मोनू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे.
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
मोनु - मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए
=================================
जय स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए.
जय- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया.
मां- क्या? एक मच्छर मा
=================================
सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुंच जाऊंगा.
ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए..
पता ही नहीं चला!
=================================
मंटू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया।
घंटू - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
मंटू - फिर क्या?
मेरी पिटाई हुई।
घंटू - किसने मारा?
मंटू - सूरज की मम्मी ने.
=================================
सास - बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है।
उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
