jokes in hindi : लड़का मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं

 

jokes in hindi : लड़का मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं

 गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई. मुझे 1000 रुपये की जरूरत है. 

बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, यह लो 10 रुपये. रिक्शा करके घर जाओ और पर्स ले आओ...

गर्लफ्रेंड बेहोश...!!

============================================================

सुखी जीवन का राज जानने के लिए एक पति बाबा जी के पास पहुंचा

पति- बाबा जी... सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र बताइए. 

बाबा- बस मुंह बंद और पर्स खुला रखिए.

=============================================================

सरकारी नौकरी के लिए टोनी भगवान के पास पहुंचा...

टोनी: हे भगवान! मेरी सरकारी नौकरी लगवा दीजिए 

भगवान: नारियल, केला और सेब नहीं लाए?

टोनी: भगवान... आप कर्म करें, फल की चिंता मत करें..!

=============================================================

पत्नी पति से – सुनो जी जब हमारी नई-नई शादी हुई थी और मैं खाना बना कर लाती थी,

तब आप खुद कम खाते थे और मुझे ज्यादा खिलाते थे, पर अब क्या हो गया है?

पति – क्योंकि तब बात और थी..अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गयी हो.

पति को रात का खाना नसीब नहीं हुआ है..

=============================================================

चिंटू रोटी का एक कौर खुद खा रहा था और दूसरा कौर मुर्गे को खिला रहा था,

तभी पास बैठा आदमी बोला, ये क्या कर रहे हो भाई????

चिंटू – दिखाई नहीं देता चिकन के साथ रोटी खा रहा हूँ…

=============================================================

गोलू ने पप्पू से पूछा – यार बता, शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?

पप्पू – मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा,

और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा…

=============================================================

लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं


लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो

लड़का- 18000 हजार महीना

लड़की का बाप- 15000 मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं

लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल

=============================================================

जब लड़के क्लास में बाते करते है तो...

मास्टर: बच्चों, तुम लोग शोर मचा रहे हो,

क्लास से बाहर जाइए!

अगर जब लड़कियां बातें कर रही हों तब...

मास्टर: क्या बातें चल रही हैं, जी हमें भी

बताओ

==============================================================

एक लड़की नई नई इंग्लिश सीख रही थी…

लड़की- जानू plz apple my new number…

लड़का- confused... क्या…?

लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी

लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है…!

लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि मेरा नया नंबर 'सेब' कर लो…

लड़का बेहोश...

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
JANKARI